Bihar Board 10th Scholarship 2025
अगर आपने बिहार बोर्ड से 2025 में 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा पास की है, तो आपके लिए खुशखबरी है! बिहार सरकार की यह खास पहल Bihar Board 10th Pass Scholarship 2025 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए सीधी आर्थिक मदद देती है।
₹10,000 प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्रों के लिए और ₹8,000 SC/ST श्रेणी के द्वितीय श्रेणी उत्तीर्ण छात्रों के लिए — यह राशि सीधे आपके आधार-लिंक्ड बैंक खाते में DBT के जरिए भेजी जाएगी।
इस स्कॉलरशिप का लाभ कैसे मिलेगा, कौन-कौन आवेदन कर सकता है, किन दस्तावेज़ों की ज़रूरत होगी और आवेदन प्रक्रिया क्या है — सब कुछ जानिए इस पोस्ट में
Bihar Board 10th Pass Scholarship 2025 Overall
|
|
योजना का नाम | बिहार बोर्ड 10वीं पास स्कॉलरशिप 2025 |
संचालक | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), पटना |
लाभार्थी | 2025 में 10वीं उत्तीर्ण छात्र (प्रथम/द्वितीय श्रेणी) |
स्कॉलरशिप राशि | प्रथम श्रेणी: ₹10,000 SC/ST द्वितीय श्रेणी: ₹8,000 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आवेदन तिथि | 15 अगस्त 2025 से 31 दिसंबर 2025 (संभावित) |
आधिकारिक वेबसाइट | medhasoft.bih.nic.in |
Read Also
Bihar 10th pass BC / EBC Scholarship 2025 Online
Bihar Board 10th Pass Scholarship 2025 – मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना
Bihar Board 10th Pass Scholarship 2025 बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य
10वीं पास मेधावी छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि वे आगे की पढ़ाई बिना किसी आर्थिक दबाव के जारी रख सकें।
यह योजना मुख्यमंत्री बालक/बालिका (10वीं पास) प्रोत्साहन योजना के तहत लागू की जाती है और राशि सीधे छात्रों के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाती है।
Bihar Board 10th Pass Scholarship 2025 Eligibility Criteria (पात्रता मानदंड)
1. छात्र/छात्रा बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।
2. 2025 में BSEB से 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है।
3. सामान्य / OBC / EWS छात्रों के लिए न्यूनतम 60% अंक (प्रथम श्रेणी) आवश्यक हैं।
4. SC / ST छात्रों के लिए न्यूनतम 45% अंक (प्रथम या द्वितीय श्रेणी) आवश्यक हैं।
5. छात्र के पास आधार कार्ड, बैंक खाता और मोबाइल नंबर लिंक होना चाहि
Bihar Board 10th Pass Scholarship 2025 Benefits (लाभ)
● ₹10,000 – प्रथम श्रेणी के छात्रों को (General/OBC/EWS/SC/ST सभी के लिए)।
● ₹8,000 – SC/ST द्वितीय श्रेणी के छात्रों को।
● राशि किताबें, कोचिंग फीस, स्टेशनरी, या अन्य शैक्षणिक जरूरतों पर खर्च की जा सकती है।
● DBT के माध्यम से सीधा बैंक खाते में सुरक्षित भुगतान।
● छात्रों को पढ़ाई छोड़ने से रोकना और उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना।
● प्रोफेशनल कोर्सेज, स्किल डेवलपमेंट या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए उपयोगी।
Bihar 10th Paas Scholarship Apply Dates: बिहार बोर्ड मैट्रिक पास प्रोत्साहन ऑनलाइन कब शुरू होगा ?
घटना | तिथि |
आधिकारिक अधिसूचना | जल्द उपलब्द होगा |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 15 August 2025 |
पुनः आवेदन की अंतिम तिथि | जल्द उपलब्द होगा |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
Bihar Board 10th Pass Scholarship 2025 Documents Required (आवश्यक दस्तावेज)
1. 10वीं का मार्कशीट और सर्टिफिकेट
2. आधार कार्ड
3. बैंक पासबुक (IFSC कोड सहित)
4. पासपोर्ट साइज फोट
5. मोबाइल नंबर
6. ईमेल आईडी (यदि उपलब्ध हो)
7. निवास प्रमण पत्र
8. जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
How To Apply Bihar Matric Pass Scholarship 2025
1. आधिकारिक वेबसाइट medhasoft.bih.nic.in पर जाएँ।
2. “मुख्यमंत्री बालक/बालिका (10वीं पास) प्रोत्साहन योजना” लिंक पर क्लिक करें।
3. आवेदन निर्देश ध्यान से पढ़ें और “I Agree” पर क्लिक करें।
4. नाम, रोल नंबर, रोल कोड, जन्म तिथि, और मोबाइल नंबर भरें।
5. OTP वेरिफिकेशन के बाद रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
6. लॉगिन करके व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बैंक विवरण भरें।
7. आवश्यक दस्तावेज PDF/JPEG फॉर्मेट में अपलोड करें।
8. जानकारी जांचने के बाद Final Submit करें और रसीद डाउनलोड करें।
Bihar Board 10th Pass Scholarship 2025 Important Links |
|
Apply Now | Click Here |
Download Short Notice |
Click Here |
Official Website | Click Here |
Join Our WhatsApp Group |
Click Here |
Join Our WhatsApp Channel |
Click Here |
Join Our Telegram Channel |
Click Here |
निष्कर्ष :-
Bihar 10th Pass Scholarship 2025 बिहार सरकार की एक बेहतरीन पहल है, जो मैट्रिक पास छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता देती है। यदि आप योग्य हैं, तो समय रहते ऑनलाइन आवेदन जरूर करें और ₹10,000 की स्कॉलरशिप का लाभ उठाएं।
FAQs
Q1. बिहार बोर्ड 10वीं पास स्कॉलरशिप 2025 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
rnजो छात्र बिहार के स्थायी निवासी हैं, 2025 में BSEB से 10वीं पास हुए हैं, और न्यूनतम निर्धारित प्रतिशत लाए हैं, वे आवेदन कर सकते हैं।
Q2. इस स्कॉलरशिप में कितनी राशि मिलती है?
प्रथम श्रेणी के सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस छात्रों को ₹10,000 और SC/ST द्वितीय श्रेणी छात्रों को ₹8,000 की राशि दी जाती है।
Q3. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त 2025 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2025 तक चलेगी।
Q4. आवेदन कहाँ और कैसे करें?
medhasoft.bih.nic.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
Q5. आवश्यक दस्तावेज़ कौन-कौन से हैं?
आधार कार्ड, 10वीं मार्कशीट, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर।
Q6. राशि कब और कैसे मिलेगी?
राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे छात्र के बैंक खाते में जमा होगी।