मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025: अगली किस्त कब आएगी? पूरी जानकारी
Mahila Rojgar Yojana Next Payment Date 2025 को लेकर बिहार की महिलाओं के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए इस योजना की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत लाखों महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए ₹2,10,000 तक की सहायता राशि दी जाएगी।
हाल ही में 26 सितंबर 2025 को योजना की पहली किस्त के रूप में 75 लाख महिलाओं के खातों में ₹10,000 सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए भेजे गए हैं। लेकिन अभी भी कई महिलाओं को पहली किस्त नहीं मिली है। ऐसे में सरकार ने अगली भुगतान तिथि (Next Payment Date) घोषित कर दी है।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 – ओवरव्यू |
|
|---|---|
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 |
| लाभ राशि | कुल ₹2,10,000 |
| पहली किस्त | ₹10,000 (26 सितम्बर 2025) |
| दूसरी किस्त (शेष लाभार्थी) | ₹10,000 (03 अक्टूबर 2025) |
| लाभार्थी | हर परिवार की एक महिला |
| आधिकारिक वेबसाइट | mmry.brlps.in |
Read Also
बिहार रजिस्टर 2 (जमाबंदी पंजी) ऑनलाइन चेक करें 2025 – जमीन का रिकॉर्ड कैसे देखें
Final Voter List Bihar 2025: बिहार की नई मतदाता सूची जारी, ऐसे चेक करें नाम और डाउनलोड करें PDF
BSSC Inter Level Vacancy 2025 (Re-Open): 23,175 पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
Mukhymantri Mahila Rojgar Yojana Next Payment Date 2025
👉 जिन महिलाओं को पहली किस्त अभी तक नहीं मिली है, उनके लिए बड़ी खबर है।
-
पहली किस्त जारी: 26 सितंबर 2025 – ₹10,000
-
दूसरी किस्त (शेष लाभार्थी): 03 अक्टूबर 2025 – ₹10,000
यानि अगर आपको पहली किस्त का पैसा नहीं मिला है तो घबराने की ज़रूरत नहीं है। 3 अक्टूबर 2025 को शेष लाभार्थियों के बैंक खाते में राशि भेज दी जाएगी।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
-
हर परिवार से एक महिला को लाभ मिलेगा।
-
स्वरोजगार या छोटा व्यवसाय शुरू करने के लिए सरकार पहली किस्त ₹10,000 देती है।
-
रोजगार सफलतापूर्वक शुरू होने पर आगे चलकर ₹2 लाख तक की अतिरिक्त आर्थिक मदद भी दी जाएगी।
-
कुल मिलाकर एक महिला को ₹2,10,000 तक की सहायता राशि प्राप्त होगी।
योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता
यदि आप इस योजना के लाभार्थी बनना चाहती हैं, तो शर्तें इस प्रकार हैं:
-
लाभ केवल एक परिवार से एक महिला को मिलेगा।
-
आवेदिका की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
-
आवेदिका या उनके पति आयकर दाता नहीं होने चाहिए।
-
आवेदिका या उनके पति सरकारी सेवा (नियमित/संविदा) में कार्यरत नहीं होने चाहिए।
अगली किस्त का पैसा कैसे चेक करें?
बहुत सी महिलाओं को यह सवाल है कि – “कैसे पता चले कि योजना का पैसा हमारे अकाउंट में आया है या नहीं?”
इसका जवाब है 👉 आधार मैपर स्टेटस (Aadhaar Mapper Status) चेक करना।
स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस:
-
सबसे पहले NPCI (National Payments Corporation of India) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
“Consumer” सेक्शन पर क्लिक करें।
-
अब “Aadhaar Mapper Status” पर क्लिक करें।
-
नया पेज खुलने पर अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें।
-
“Check Status” बटन दबाएं।
-
आपके सामने यह जानकारी आ जाएगी कि पैसा किस बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हुआ है।
🚨Bihar Student Credit Card Scheme 2025 Important Links🚨
|
|
| Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Notic | Click Here |
| Jeevika Member List | Click Here |
| Official Website | Click Here |
| Join Our WhatsApp Group |
Click Here |
| Join Our WhatsApp Channel |
Click Here |
| Join Our Telegram Channel |
Click Here |
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Payment Status FAQs
Q1. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की पहली किस्त कब दी गई?
👉 पहली किस्त 26 सितंबर 2025 को 75 लाख महिलाओं को दी गई।
Q2. अगली किस्त की तिथि (Next Payment Date) क्या है?
👉 अगली किस्त 03 अक्टूबर 2025 को जारी की जाएगी।
Q3. योजना के तहत कुल कितना लाभ मिलेगा?
👉 योजना के तहत एक महिला को कुल ₹2,10,000 तक की राशि दी जाएगी।
Q4. योजना का पैसा कैसे चेक करें?
👉 आप NPCI की वेबसाइट पर जाकर Aadhaar Mapper Status चेक कर सकते हैं।
Q5. इस योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
👉 18 से 60 वर्ष की वे महिलाएं जिनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और जिनके पति/परिवार आयकर दाता या सरकारी नौकरी में नहीं हैं।